1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, आरोपी सानिया जेवरात और चार महीने की बच्ची लेकर घर से फरार

गुस्साई पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, आरोपी सानिया जेवरात और चार महीने की बच्ची लेकर घर से फरार

बिहार में मुंगेर के पूरवसराय थाना (Purvasarai Police Station) इलाके के शाहजुवेर रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले मोहम्मद फैसल खान (Mohammad Faisal Khan) को उसकी पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया (Wife Ishrat Hasan, alias Saniya) ने ही प्राइवेट पार्ट (Private Parts) पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंगेर। बिहार में मुंगेर के पूरवसराय थाना (Purvasarai Police Station) इलाके के शाहजुवेर रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले मोहम्मद फैसल खान (Mohammad Faisal Khan) को उसकी पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया (Wife Ishrat Hasan, alias Saniya) ने ही प्राइवेट पार्ट (Private Parts) पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी सानिया घर से जेवरात और चार महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गई है।

पढ़ें :- CBSE-OSM Controversy : राहुल गांधी, बोले-18 साल का बच्चा सार्थक CBI से तेज़ निकला, नौजवानों की ये जीत सही मायने में मोदी सरकार की हार है

बताया जाता है कि परिजनों ने फैसल को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया है। जहां उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए गए। चिकित्सकों के अनुसार मोहम्मद फैसल (Mohammad Faisal) खतरे से बाहर हैं। पीड़ित मोहम्मद फैसल (Mohammad Faisal) ने बताया कि उनका निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले (Bhagalpur District) के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। शादी के बाद शुरू में सबकुछ सामान्य था लेकिन कुछ महीनों बाद से ही पत्नी का किसी और से अवैध संबंध के आरोप के बाद विवाद शुरू हो गया।

कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

फैसल का आरोप है कि उसकी पत्नी सानिया का किसी गैर मर्द के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उस युवक से फोन पर बात करती है। पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद के बाद सानिया पति से अलग रहने की जिद्द करती थी और घटना के एक दिन पहले भी सानिया और फैसल की मां से विवाद हुआ था। वहीं देर शाम जब फैसल काम से लौटकर घर आया और सोने चला गया।

हालांकि इसी दौरान उसकी पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते सानिया ने फैसल के प्राइवेट पार्ट (Private Parts) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। पूरवसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने फोन पर बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद का मामला है। पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पढ़ें :- लंदन को भाया झारखंड का 'आम्रपाली', 1.5 टन आमों की पहली खेप ब्रिटेन रवाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...