1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 जनवरी 2025 का राशिफलः आज बिजनेस में लाभ और आय स्त्रोतों में होगी वृद्धि…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

10 जनवरी 2025 का राशिफलः आज बिजनेस में लाभ और आय स्त्रोतों में होगी वृद्धि…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 10 जनवरी 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

10 जनवरी 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों की सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

मेष – आज कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव रहेगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।

वृष – सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा।

मिथुन – नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। भाई के साथ मनमुटाव हो सकती है।

कर्क – परिवार सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा

सिंह – कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

कन्या – आज स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। अध्याम की ओर झुकाव होगा। बच्चों का ख्याल रखें। निजी रिश्तों को लेकर आप आगे बढ़ेंगे।

तुला – प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे।

वृश्चिक – आज महिलाओं से लाभ होगा। उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

धनु – नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे।

पढ़ें :- Saint Chinmay Krishna Das : बांग्लादेश में संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे?

मकर – आज धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे।

कुम्भ – आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा।

मीन – आज बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...