Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोग आज के दिन विरोधियों से सावधान रहें।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज राजनीतिक सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रत‍ि सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। वाणी पर संयम रखें।

वृष – आज भाग्‍य साथ देगा और आज आपका जीवन सुखमय होगा। आपके धन और पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मिथुन – आज के दिन विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क – मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आपको शाम के वक्‍त कोई अच्‍छी सूचना मिल सकती है और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च करेंगे।

कन्या – आज का दिन मिलाजुला होगा और आज आपके अंदर कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन रहेगी। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी।

तुला – आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। आज ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

वृश्चिक – आज आर्थिक लाभ होगा और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु – विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आज आपकी प्रियजनों से भेंट संभव है।

कुम्भ – दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से आपके कार्य सफल होंगे और मन के अनुसार परिणाम मिलने से प्रसन्‍नता होगी।

मीन – स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। ऑफिस में लोगों के साथ आपके संबंध पहले से मधुर होंगे।

 

Advertisement