Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 नवंबर 2023 का राशिफल: आज का दिन मिलेगी खुशखबरी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

11 नवंबर 2023 का राशिफल: आज का दिन मिलेगी खुशखबरी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

11 नवंबर 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 11 नवंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के लिए नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा।

वृष – आज का दिन अति उत्तम है। माँ लक्ष्मी की कृपा बनेंगी। व्यपार से लाभ होगा।आज मन उत्साह से भरा रहेगा।

मिथुन – आज सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क – अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

कन्या – आज प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला – अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा।

वृश्चिक – अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आत्मसम्मान बना रहेगा।

धनु – आज कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुम्भ – तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा।

मीन – आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

Advertisement