19 नवम्बर 2026 का राशिफल : गुरुवार, 19 नवंबर को सूर्यदेव वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। जबकि बुध ग्रह तुला राशि में सूर्य से द्वादश भाव में रहकर अत्यंत शुभ वाशी योग बनाएगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य से बारहवें भाव में चंद्रमा के अतिरिक्त कोई शुभ ग्रह स्थित होता है, तो वाशी योग बनता है। यह योग जातक को राजकीय सम्मान और आर्थिक समृद्धि प्रदान करता है। इस महासंयोग के प्रभाव से मेष, वृषभ, कर्क राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ, पद-प्रतिष्ठा और कारोबार में बड़ी उन्नति मिलने के प्रबल संकेत हैं। आइए विस्तार से आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है।
पढ़ें :- 18 नवम्बर 2026 का राशिफल: इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, धन लाभ के साथ मिलेगी तरक्की! पढ़ें अपना राशिफल
मेष – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
वृषभ – आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन – आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से बिगड़े काम बन सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।
कर्क – आज मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। नौकरी में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
पढ़ें :- 15 नवम्बर 2026 का राशिफल: छठ महापर्व पर रवियोग का महासंयोग, मेष, मिथुन सहित 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
सिंह – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार में नई योजना लाभकारी रहेगी। क्रोध और अहंकार से बचें।
कन्या – आज रुके हुए कार्य पूरे करने का अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
तुला – आज साझेदारी के कार्यों में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाएं।
वृश्चिक – आज कार्यों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
धनु – आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। शिक्षा, करियर और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लें।
पढ़ें :- 13 नवम्बर 2026 का राशिफल : कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, धन लाभ के बनेंगे योग
मकर – आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के लिए समय निकालें।
कुंभ – आज रचनात्मक विचारों से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
मीन – आज आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों को एकाग्रता से लाभ होगा।