1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 नवम्बर 2026 का राशिफल: इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, धन लाभ के साथ मिलेगी तरक्की! पढ़ें अपना राशिफल

18 नवम्बर 2026 का राशिफल: इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, धन लाभ के साथ मिलेगी तरक्की! पढ़ें अपना राशिफल

18 नवम्बर 2026 का राशिफल: 18 नवंबर बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। चंद्रमा और राहु के गोचर से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। लेकिन इस युति पर देवगुरु बृहस्पति की सीधी शुभ दृष्टि पड़ रही है। इससे ग्रहण योग का अशुभ प्रभाव भी शुभ फल प्रदान करेगा। इसके साथ ही गुरु, मंगल और केतु का दुर्लभ त्रिग्रह योग भी बन रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 नवम्बर 2026 का राशिफल: 18 नवंबर बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। चंद्रमा और राहु के गोचर से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। लेकिन इस युति पर देवगुरु बृहस्पति की सीधी शुभ दृष्टि पड़ रही है। इससे ग्रहण योग का अशुभ प्रभाव भी शुभ फल प्रदान करेगा। इसके साथ ही गुरु, मंगल और केतु का दुर्लभ त्रिग्रह योग भी बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इस महासंयोग को राजयोग के समान फल देने वाला माना जाता है। इसके प्रभाव से वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को अचानक बड़ी धन प्राप्ति, संपत्ति लाभ और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। आइए विस्तार से आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है?

पढ़ें :- 17 नवम्बर 2026 का राशिफल: सूर्य-मंगल का महासंयोग से मिथुन, कर्क समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत,धन लाभ के है प्रबल योग,पढ़ें अपना राशिफल

मेष – आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ – आज आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी और व्यापार में धैर्य बनाए रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन – आज आपकी वाणी और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क – आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

पढ़ें :- 15 नवम्बर 2026 का राशिफल: छठ महापर्व पर रवियोग का महासंयोग, मेष, मिथुन सहित 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

सिंह – आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में नई योजना लाभदायक हो सकती है।

कन्या – आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान पर ध्यान दें।

तुला – आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु – आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

पढ़ें :- 13 नवम्बर 2026 का राशिफल : कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, धन लाभ के बनेंगे योग

मकर – आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

कुंभ – आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ सकती है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए योजना बना सकते हैं। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन – आज धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा। कार्यों में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...