Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 मई 2025 का राशिफलः मकर राशि के लोग आज पैसों की लेन-देन में बरतें सावधानी, बढ़ सकते हैं खर्चे

21 मई 2025 का राशिफलः मकर राशि के लोग आज पैसों की लेन-देन में बरतें सावधानी, बढ़ सकते हैं खर्चे

By शिव मौर्या 
Updated Date

21 मई 2025 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज करियर और प्रेम जीवन में सफलता के संकेत हैं।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

मेष – आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। व्यवसाय में तेजी आएगी और मुनाफा बढ़ेगा। आज पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव संभव है,इसलिए संयम बनाए रखें।

वृषभ – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए।

मिथुन – आज करियर और प्रेम जीवन में सफलता के संकेत हैं। नए अवसरों का लाभ उठाएं और अपने रचनात्मक विचारों को सामने लाएं।

कर्क – नए ऊर्जा और उत्साह से कार्यों को पूरा करेंगे। आज विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है। आत्ममंथन और संतुलन बनाए रखें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,जिससे पदोन्नति के संकेत हैं।

कन्या – आज निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर सब कुछ आपके पक्ष में नजर आ रहा है।

तुला – आज काम का बोझ परेशान कर सकता है। ऐसे दोस्तों से दूर रहें जो आपसे पैसे उधार मांगते हैं और फिर वापस नहीं करते हैं। आज पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक – आज धन कमाने में अच्छे रहेंगे लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज कार्यस्थल पर परेशानियों से निजात मिलेगी।

धनु – प्रैक्टिकल रहने की सलाह दी जाती है। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आंतरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। नए काम करने का विचार मन में आ सकता है।

पढ़ें :- राम नवमी 26 या 27 मार्च 2026 को? इस दिन अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम जन्मोत्सव

मकर – आज पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन पारिवारिक के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ – शेयर बाजार में निवेश से मुनाफा हो सकता है। करियर और धन लाभ के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन – आज नए काम में सफलता मिलेगा है। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आज मन शांत रहेगा। आज का परिवार में सब प्रसन्न करेंगे।

Advertisement