Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 7 जनवरी 2021 का राशिफल: वृषभ राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान, जानिए अपनी राशि का हाल

7 जनवरी 2021 का राशिफल: वृषभ राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

मेष राशि संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत मित्रों के सहयोग और सुझाव से हो सकती है। किसी भी झंझट में ना पड़ें वरना वाद विवाद होने की संभावना है। शाम का समय परिवार के साथ उत्तम बीतेगा मन प्रसन्न होगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

वृषभ राशि

गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। पूरी ऊर्जा के साथ कार्य को करेंगे तो लाभ होगा। अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें, किसी को बताने पर कार्य रुक सकता है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए ब्रह्म ज्ञान का वरदान साबित होगा।

मिथुन राशि

वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के रास्ते खुलेंगे। मित्रों को सहयोग प्राप्त होगा। कहीं पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है। आज का दिन उत्तम बीतेगा।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य को गड़बड़ कर सकती है। आय के स्रोत खुल सकते हैं और आज के दिन की गई मीटिंग आपके लिए ठीक रहेगी। प्रातः काल भगवान सूर्य का पूजन आपके पूरे दिन को उत्तम बनाएगा।

सिंह राशि

भाग्य आपका साथ पूरा देगा। आज के दिन आपका कोई मित्र ,पत्नी या पिता आपको एक ऐसी सलाह देंगे जो आपके भाग्य के द्वार को खोल देगी। आज के दिन आपकी पर्सनालिटी में  निखार होगा और आपकी किस्मत के द्वार खुल जाएंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसते-मुस्कुराते बीतेगा।

कन्या राशि

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

अपने कर्मठ हाथों से आप सफलता की इबारत को लिखेंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको खूब सफलता मिलेगी और आप के वरिष्ठ अधिकारियों से आपको लाभ और सम्मान भी मिलेगा।

तुला राशि

आज के दिन आपको बहुत से काम आसानी से बनते दिखाई देंगे। कार्य की योजनाओं में आप जुटे रहेंगे और लोगों के लिए आप एक सलाहकार का भी काम करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का अनुभव आपको होगा। कुल मिलाकर आज का दिन गोल्डन टाइम की तरह बीतेगा।

वृश्चिक राशि

आवश्यकता से अधिक खर्चा परेशानियों में डाल सकता है। खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता। आज के दिन अधिक बोलना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए अगर हो सके तो किसी से कोई वादा आज के दिन न करें। दोपहर के समय तनावपूर्ण तो शाम का समय रिलैक्स होगा।

धनु राशि

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

अपनी बुद्धि एवं अपनी पर्सनालिटी से आज आप कमाल करके दिखाएंगे। आज का दिन निर्णय लेने के उत्तम है। अधिक आलस के कारण आपको कुछ परेशानी हो सकती है तो आज आप की लड़ाई आलस से है। आज के दिन किसी को उधार बिल्कुल नहीं देना है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए ठीक रहेगा।

मकर राशि

बुद्धि ज्ञान और वाणी के अनूठे संगम से आज आप कमाल करके दिखाएंगे। आज के दिन आपके विरोधी परास्त होते नजर आएंगे। घर के लिए कुछ नया सामान लाने या कुछ नया रिनोवेशन करने की मन में तीव्र इच्छा होगी जो कि आपके लिए हितकारी है।

कुंभ राशि

बैंक बैलेंस में कुछ हानि हो सकती है। आज के दिन मन कुछ उदास हो सकता है। आप अपने पराक्रम और ज्ञान से सभी प्रकार की समस्याओं का हल निकाल लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा जो कि आपके मन को प्रसन्न करेगा।

मीन राशि

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रातकाल माता जी को प्रणाम करके घर से निकलें, सभी प्रकार के कार्य आपके पूरे होंगे। आज के दिन आप कुछ धर्म-कर्म के कार्य में भी लीन रहेंगे। हनुमान जी के दर्शन करने से मन में उठ रहे हैं सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप चमकते हुए सूर्य की तरह उभरेंगे, बस ख्याल रहे कि आपका ओवरकॉन्फिडेंस आप को नुकसान पहुंचा सकता है।

Advertisement