Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व में आप (AAP) के नेता रहें, हरविंदर सिंह फूलका ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व में आप (AAP) के नेता रहें, हरविंदर सिंह फूलका ने थामा भाजपा का दामन

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली, पर्दाफाश : पूर्व AAP नेता हरविंदर सिंह फूलका (HS Phoolka) ने बुधवार को दिल्ली में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी , दिल्ली कैबिनेट मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

बीजेपी में शामिल होने के बाद फूलका ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से 1984 दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस दौरान उन्हें बीजेपी का लगातार समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी के लिए कई कानूनी मामलों में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही वह 2014 से 2017 तक आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे, लेकिन उनका वैचारिक झुकाव हमेशा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर रहा।

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए फूलका ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है और जबरन वसूली, नशे और अन्य समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। इसी वजह से उन्होंने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौटने का फैसला लिया है और उनका मानना है कि पंजाब के हित में काम करने के लिए बीजेपी सबसे उपयुक्त मंच है।

Advertisement