गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया जिसकी वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले 17 लोगो की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक मलबे से 17 शव निकाले जा चुके है।
पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video
एसपी अक्षय राज मकवाना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 17 लोगो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य जारी है। वहीं दीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए।
#गुजरात में बनासकांठा जिले के दीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 10 से अधिक लोग मारे गए।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार फैक्ट्री में हुए एक धमाके के कारण आग लग गई। इस कारण इमारत के कुछ हिस्से ढह गए और कई श्रमिक मलबे में फंस गए।#Gujarat pic.twitter.com/NYPaHzOb7o
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 1, 2025
पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश
जिसके बाद डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के दमकल कर्मी मौके पर है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने मामले की जानकारी देते देते हुए बताया, आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र एक बड़े एक बड़े धमाके की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चार घायल मजदूरों को अलग अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।
उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे लोगो को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई है।