Prayagraj: अमेरिका-इजरालय और ईरान के बीच युद्ध ने दुनियाभर के देशों की चिंताएं बढ़ा रखी है। इस युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कई शिप फंसे हुए हैं। इस बीच, प्रयागराज के मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच युद्ध क्षेत्र में फंस गए हैं। परिवार ने सरकार से उन्हें तुरंत बचाने की अपील की है। सनी की पत्नी ने कहा कि उनकी अपने पति से बात हुई थी उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
पढ़ें :- संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर
पीटीआई से बातचीत में नौसेना नाविक सनी कुमार की पत्नी विनीता ने कहा, “मेरे पति, सनी कुमार, मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और अभी ईरान में फंसे हुए हैं। उन्हें गए हुए लगभग दस महीने हो चुके हैं, और पहले हम नियमित रूप से, लगभग हर दिन बात करते थे… आखिरी बार मेरी उनसे बात परसों हुई थी, और उन्होंने बस इतना कहा था कि ‘मैं ठीक हूँ’।” विनीता ने आगे बताया कि उससे कुछ दिन पहले, उन्होंने मुझसे गुज़ारिश की थी कि मैं भारत सरकार से अपील करूँ कि किसी तरह उन्हें ईरान से बाहर निकाला जाए और भारत वापस लाया जाए। मैं भारत सरकार से गुज़ारिश करती हूँ कि मेरे पति को सुरक्षित वापस लाया जाए।”
VIDEO | Uttar Pradesh: Prayagraj merchant navy sailor Sunny Kumar stranded in war zone amid West Asia conflict. Family appeals to the government for urgent rescue.
Sunny Kumar’s wife Vinita, says, “My husband, Sunny Kumar, works in the merchant navy and is currently stuck in… pic.twitter.com/M9OEKWkwwm
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
पढ़ें :- VIDEO-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार हुए धड़ाम, कंधे में हो गया हेयरलाइन फ्रैक्चर