1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर

संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर

पश्चिम एशिया में लगातार 31 दिन से युद्ध जारी है। इस दौरान यूरोप के एक देश ने अमेरिका के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। स्पेन ने साफ कहा है कि हमारे एयरस्पेस से अमेरिका के वॉर प्लेन की एंट्री बंद कर दी गई है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार 31 दिन से युद्ध जारी है। इस दौरान यूरोप के एक देश ने अमेरिका के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। स्पेन ने साफ कहा है कि हमारे एयरस्पेस से अमेरिका के वॉर प्लेन की एंट्री बंद कर दी गई है। स्पेन अपना एयरस्पेस मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध अभियान के लिए प्रयोग नहीं करने देगा। इसकी जानकारी स्पेन के रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने दी है। रोबल्स ने कहा कि हमने पहले ही अमेरिका से साफ तौर पर कह दिया था कि हम अपना एयरस्पेस ईरान युद्ध में प्रयोग करने के लिए नहीं देंगे।

पढ़ें :- Israel-Iran War Again: इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर बरसा रहे मिसाइलें, सीजफायर के बाद अब तक सबसे गंभीर तनाव

स्पेन के रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा कि यह बात अमेरिकी सेना और बलों को शुरू से ही पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई थी। इसलिए न तो इन ठिकानों को अनुमति है और न ही ईरान में युद्ध से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के लिए स्पेनिश हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति है। रक्षामंत्री ने कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व संघर्ष से जुड़े अभियानों के लिए उसके देश में संयुक्त रूप से स्पेन के सैन्य ठिकानों का उपयोग नहीं कर सकता। पेड्रो सांचेज के नेतृत्व वाली स्पेन की सरकार पहले से ही ईरान में अमेरिकी और इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ रही है। बता दे कि अभी तक अमेरिका के युद्धक विमान अटलांटिक महासागर पार कर दक्षिणी स्पेन पहुंचता था। वहां से इटली और ग्रीस या उत्तरी अफ्रीका के रास्ते ईरान के पास पहुंचते हैं। अमेरिका के युद्धक विमान रिफ्यूलिंग के लिए स्पेन के रोटा नौसेना बेस और मोरॉन एयर बेस लैंडिंग होती थी। स्पेन के एयरस्पेस बंद करने के बाद अब अमेरिका को अपने विमान घूमा कर ले जाने होंगे, जिससे उनका रास्ता अब काफी लंबा हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...