Ibrahim Raisi : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने बुधवार को द्वीप राष्ट्र की एक छोटी यात्रा के दौरान कहा,ईरान श्रीलंका और अन्य एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार है। 16 वर्षों में किसी ईरानी राष्ट्रपति की पहली यात्रा थी। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि श्रीलंका के साथ बेहतर संबंधों से दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र को फायदा होगा। ईरान फ्रंट पेज (आईएफपी) वेबसाइट की एक खबर के अनुसार रईसी ने बुधवार को यहां श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद
रईसी ने कहा कि ईरान श्रीलंका को अपने आर्थिक और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद करने के वास्ते प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सेवाओं की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। रईसी कोलंबो से लगभग 200 किलोमीटर दूर ईरान की तकनीकी सहायता से निर्मित उमा ओया बहुउद्देशीय विकास परियोजना का उद्घाटन करने के लिए एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आये थे।
आईएफपी की खबर के अनुसार, ईरान और श्रीलंका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर संबंधों से दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र को लाभ होगा। ईरान श्रीलंका को अपने आर्थिक और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद करने के वास्ते प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सेवाओं की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।’’ खबर के अनुसार विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका और ईरान हिंद महासागर से संबंधित मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त योजनाओं पर अधिक सहयोग करने पर सहमत हुए हैं।