Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Ranking T20 : सूर्यकुमार यादव बने टी20 के नंबर वन बल्लेबाज

ICC Ranking T20 : सूर्यकुमार यादव बने टी20 के नंबर वन बल्लेबाज

By संतोष सिंह 
Updated Date

DUBAI: टीम इंडिया के तेजतर्रार सूर्यकुमार यादव बुधवार को टी 20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए है, जो हाल के दिनों में अपने अविश्वसनीय फॉर्म के दम पर शीर्ष पर पहुंचे हैं। यादव ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर शीर्ष T20I बल्लेबाज रैंकिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

पिछले साल मार्च में भारत के लिए अपनी टी20ई यात्रा शुरू करने के बाद से, यादव ने अपने देश के लिए 37 मैचों में एक शतक और 11 अर्द्धशतक बनाकर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। 32 वर्षीय यादव ने भारत के लिए 13 वनडे भी खेले हैं। यादव के 863 अंक और रिजवान के 842 अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंकों के साथ शीर्ष तीन में हैं।

वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

मोहम्मद रिजवान सूर्यकुमार के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।

Advertisement