नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (India’s fast bowler Jaspreet Bumrah) बुधवार को दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को पछाड़ कर रैंकिंग हासिल की है। दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर आईसीसी (ICC ) की ताजा टेस्ट रैंकिंग (Test Rankings)में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?
A new No.1 ranked bowler is crowned as India's Test stars rise the latest rankings
https://t.co/6xcPtYGiFW — ICC (@ICC) October 2, 2024
बुमराह बने नए बादशाह
पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज ने 11 विकेट चटकाए थे। अब उन्हें इसका फायदा मिला है। एक स्थान की छलांग लगाकर वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अब उनके 870 प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, अश्विन दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनके खाते में 869 अंक हैं।
वहीं, टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है।