होली का त्यौहार पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। होली के दिन एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी जाती है। अबीर गुलाल ही नहीं पानी वाले रंगों का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। कभी कभी एक दूसरे को रंग लगाते समय आंखों में चला जाता है। जिसकी वजह से आंखों में जलन और दर्द होने लगता है।
पढ़ें :- Workout : अगर आप भी गर्मियों में पाना चाहते हैं टोन्ड लेग्स, तो अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 वर्कआउट
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जो अगर आंखों में रंग पड़ जाए तो आपके काम आ सकती है। कई लोग आंखों पर रंग पड़ते ही जलन की वजह से आंखों को रगड़ने लगते है। जिसकी वजह से आंखों में जख्म या छिल सकती है।
ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। इसके लिए होली के दौरान आंखों के आस-पास लगे रंग को तुरंत पानी से साफ कर लेना चाहिए। साथ ही गुलाब जल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह आंखों से रंग और गंदगी हटाने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाली जलन को भी कम करने में मदद करता है।
अगर रंग खेलने बाहर जा रहे है या घर में रंग खेल रहे है तो केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए होली पार्टी के दौरान सनग्लास पहन कर रखें। इससे आपकी आंखें रंगों में मौजूद केमिकल से सुरक्षित रहेंगी। होली के दौरान अगर आप लेंस पहने हैं, तो बाजार में उपलब्ध डेली डिस्पोजेबल लेंस कैरी करें। इससे आंखों में संक्रमण का खतरा कम होगा।
होली के दौरान आपको अपनी आंखों को बार- बार नहीं छूना चाहिए। हाथों में लगा हुआ रंग बार- बार आंखें मलने पर जलन और संक्रमण का हो सकता है। अगर आपकी आंखों में खुजली या जलन हो रही है तो आई टिश्यू वाइप्स का इस्तेमाल करें या साफ रूमाल या पतले हाथों से पानी से आंखों को साफ करें।
पढ़ें :- Video-एक्ट्रेस साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी की दुनिया है दीवानी, इन 3 चीजों से बनाती हैं फेस मास्क
होली खेलते समय अगर आपको आंखों से जुडी कोई परेशानी हो गई है तो तुरंत डॉक्टरी के पास जाएं। लेकिन बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह से आई ड्रॉप न डालें। इसके अलावी स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप्स से बचें क्योंकि यह तुरंत राहत देती है लेकिन आंखों में समस्या का कारण बन सकती हैं।