Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव?, इस विवादित बयान पर राम गोपाल वर्मा ने मांगी माफ़ी, कहा- दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा

द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव?, इस विवादित बयान पर राम गोपाल वर्मा ने मांगी माफ़ी, कहा- दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ram Gopal Varma controversial statement: बालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) पर आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- Kartam Bhugtam Trailer Release: श्रेयस तलपड़े और विजय राज की अपकमिंग फिल्म Kartam Bhugtam का रौंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने 22 जून को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) पर विवादित टिप्पणी की थी उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है, उससे भी जरूरी यह की कौरव कौन है।

इस ट्वीट पर बीजेपी सहित कई पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस ट्वीट के बाद राम गोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) मांफी भी मांग ली थी।

पढ़ें :- Shweta Tiwari Hot Pic: श्वेता तिवारी ने भगवान के लेकर दिया था विवादित बयान, अब मांगी माफ़ी

मांफी मांगने के बाद राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की तारीफ करते हुए लिखा, इस अतुलनीय प्रतीक, अत्यंत सम्माननीय ‘द्रौपदी’ (Draupadi Murmu) नाम की राष्ट्रपति होने के नाते, यह है कि पांडव और कौरव दोनों अपनी लड़ाई भूल जाएंगे और एक साथ उनकी पूजा करेंगे और फिर महाभारत को नए भारत में फिर से लिखा जाएगा और दुनिया को भारत पर गर्व होगा ..जय भाजपा ।

उन्होंने आगे लिखा, ‘माननीय द्रौपदी जी पर किए गए व्यापक शोध, उनकी आंखों की तीव्रता और उनकी मुस्कान और चेहरे की आकृति दोनों की गहराई का अध्ययन करने के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह पूरी दुनिया में अब तक की सबसे महान राष्ट्रपति होंगी। थैंक यू बीजेपी।’

 

पढ़ें :- Urfi Javed new look: उर्फी जावेद ने खाने के लिए पहनने के लिए किया अंडों का इस्तेमाल, आउटफिट ने किया फैन्स को हैरान
Advertisement