Assam Elections 2026 : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने कारोप लगाया। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि असम सीएम को रिमोट कंट्रोलर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। वह उनके इशारे पर काम करते हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो
कार्बी आंगलोंग में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी को सरेआम अपमानित करता है। लेकिन, वह अडानी और Epstein की वजह से कुछ कर सकते। राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को गाली देता है। वो कहता है- नरेंद्र मोदी मुझे सर बुलाता है। मै उसका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि अडानी और Epstein – ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के करप्शन और अडानी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस चल रहा है। अगर अडानी अमेरिका चला गया तो उसे जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा।”
• नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल करता है
• हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैंअगर नरेंद्र मोदी, हिमंता से कहें कि उछलो तो ये उछलने लगेंगे।
नरेंद्र मोदी और हिमंता मिलकर असम की जनता को लूट रहे हैं।
पढ़ें :- 'कर्मयोगी साधना सप्ताह' पर बोले पीएम मोदी- महत्व काम को दिया जाना चाहिए, पद को नहीं
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
असम pic.twitter.com/Jrr2JbGkPk — Congress (@INCIndia) April 2, 2026
इस दौरान राहुल ने कहा कि रेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल करता है। हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा, ” नरेंद्र मोदी का कंट्रोलर डोनाल्ड ट्रंप… इधर आपके मिनी नरेंद्र मोदी बैठे हैं- असम के मुख्यमंत्री है। जो हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट-करप्ट चीफ मिनिस्टर हैं, दुनिया जानती है आप भी जानते हो। इसका (हिमंत बिस्वा सरमा) का अमित शाह और नरेंद्र मोदी के हाथ में है। अगर नरेंद्र मोदी कहे इसको जंप मारो तो ये जंप मारेगा। अगर नरेंद्र मोदी कहें अमित शाह का पैर पकड़ो तो ये पैर पकड़ लेगा। ये सच्चाई है डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री को कंट्रोल करता है और प्रधानमंत्री आपके चीफ मिनिस्टर को कंट्रोल करता है। प्रधानमंत्री और चीफ मिनिस्टर का काम आपको लूटने का है।”