इस Janmashtami पर आप अपने व्रत रखते हैं तो शाम को आप नाश्ते में साबूदाने की टिक्की खा सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं की इसे कैसे बनायें।
पढ़ें :- विटामिन C ज्यादा लेना पड़ सकता है भारी, किडनी स्टोन से लेकर आयरन ओवरलोड तक का खतरा
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 – साबूदाना एक कप
2 – उबले आलू तीन मीडियम साइज के और मैश किए हुए
पढ़ें :- धरती पर महाविनाश हुआ तो इंसानों को भूख से बचाएगा ये सीक्रेट तिजोरी, भारत ने भी जमा किए खास बीज
3 – मूंगफली आधा कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
4 – हरी मिर्च बारीक कटी हुई
5 – हरा धनिया कटा हुआ
6 – सेंधा नमक स्वादानुसार
7 – जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच
पढ़ें :- Kota: मिड-डे मील के 650 टन गेहूं-चावल को बेच दिया? आशुतोष रांका ने 'मदन दिलावर एंड कंपनी' को घेरा
8 – घी या तेल तलने के लिए
विधि :
STEP 1 – साबूदाने की टिक्की बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को 2 घंटे के लिए भिगो दें।
STEP 2 –अब भीगा हुआ साबूदाना छलनी में डालकर छान लें।
STEP 3 –अब एक बड़े बाउल में साबूदाना, मैश किए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
STEP 4 –अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की के आकार के गोले बनाकर हल्का चपटा कर लें।
पढ़ें :- Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड
STEP 5 –इसके बाद तवा या पैन गरम करें, उसमें घी डालें और मीडियम फ्लेम पर टिक्कियाें को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
STEP 6 –अब इन टिक्कियों काे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
STEP 7 –आप इसे चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
STEP 8 –व्रत में खाने के लिए ये बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है।