Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Scalp acne: स्कैल्प एक्ने से हैं परेशान तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

Scalp acne: स्कैल्प एक्ने से हैं परेशान तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में धूप, धूल मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरे के साथ साथ बालों में भी कई समस्याएं होने लगती है। ऐसी ही एक समस्या स्कैल्प में एक्ने की समस्या। आमतौर पर बालों की ठीक ढंग से साफ सफाई न करने और पोषण की कमी की वजह से ऐसा होता है। स्कैल्प की स्किन डेड हो जाती है।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

स्कैल्प के एक्ने से छुटकारा पाने से लिए सबसे पहले तो अपने बालों की ठीक ढंग से साफ सफाई करें। बालों में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें। बालों में नेचुरल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

एक्सरसाइड या एक्टिवी के बाद अपने बालों को जरुर धुलें। पसीने से बालों में होने वाली गंदगी साफ हो जाएगी। अगर आप हेलमेट लगाती है तो हल्के और कंफर्टेबल हेलमेट का ही चयन करें। जिससे स्कैल्प पर हवा लगती रहे।

स्कैल्प में पर्याप्त मात्रा में पोषण पहुंचाएं ताकि पोषण की कमी न रहें। इसके लिए हेल्दी डाइट लें। बालों की देखभाल करें। हेयर केयर टिप्स के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें। जिससे स्कैल्प टाइप के हिसाब से उसकी बेहतर ढंग से देखभाल हो सके।

पढ़ें :- लखनऊ : अनमोल जैन 'अंश' के जन्मदिन पर समाजसेवा, जरूरतमंदों को भोजन बांटा और पौधारोपण किया
Advertisement