Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Home remedies: गर्मियों में पेट दर्द से रहते हैं परेशान, तो फॉलो करें ये घरेलु नुस्खें, तुरंत मिलेगा आराम

Home remedies: गर्मियों में पेट दर्द से रहते हैं परेशान, तो फॉलो करें ये घरेलु नुस्खें, तुरंत मिलेगा आराम

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में कई लोगो को पेट दर्द की समस्या रहती है। क्योंकि गर्मियों में पाचन कमजोर हो जाता है। इसलिए गर्मियों में पेट में दर्द होना आम समस्या है। अगर आप भी इस मौसम में पेट दर्द से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोलीं- हम आधुनिक भारत के निर्माण की ओर अग्रसर, देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करें

गर्मियों में पुदीने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका किसी भी रुप में सेवन चटनी, गन्ने के रस में, नींबू पानी में मिलाकर पिया जा सकता है। इसके सेवन से पेट में जलन, दर्द औऱ एसिडिटी में आराम मिलता है।

इसके अलावा अगर गर्मी के मौसम में अधिकतर पेट दर्द से परेशान रहते हैं तो दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन कमजोर होने के कारण गर्मियों में पेट दर्द होता रहता है तो ही का सेवन इस समस्या में आराम मिलता है। आप दही में काला नमक मिलाकर या फिर छाछ और लस्सी पी सकते है।

पेट दर्द में तुलसी भी फायदेमंद होती है। तुलसी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण से पेट के दर्द में राहत मिलती है। तुलसी को आप चाय में डालकर पी सकते हैं। अगर आप चाय नहीं पीते हैं तो इसका काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है। नींबू सोडा से पेट के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है।

इन सबसे समस्या के कारण पेट में दर्द हो जाता है। इनके समाधान के लिए नींबू सोडा का सेवन करना चाहिए। दालचीनी हमारे पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होती है। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है। इसलिए इसके सेवन से पेट के दर्द में आराम मिलता है।

पढ़ें :- जनगणना ड्यूटी और स्कूलों में पढ़ाई के बीच संतुलन कैसे बने? कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 18 अगस्त को
Advertisement