Skin blackness problem: साफ और दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए लड़कियां क्या -क्या करती है। महंगे- मंहगे क्रीम और केमिकल इस्तेमाल करती है पर नतीजा जस का तस रहता है। आज हम आपको घर में ही रहने वाली चीजों को चेहरे पर लगा चेहरे के कालेपन को दूर करने का उपाय बताने जा रहे है।
पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी
सबसे पहली टिप्स है हल्दी। हल्दी ऐसा मसाला है जो हर घर के कीचन में मौजूद होता है। फेस का कालापन साफ करने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच दूध मिला लें।
अब इस पेस्ट को कालेपन से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। पंद्रह मिनट बाद इसे पानी से धो लें। एक दिन छोड़कर आप हल्दी का ये घरेलू उपाय चेहरे से कालेपन को दूर करने के लिए लगा सकते हैं।
इसके अलावा आप नीबूं का इस्तेमाल भी कर सकती है। फेस का कालापन को दूर करने के लिए एक नींबू का रस निचोड़ें। इसमें बराबर मात्रा में साफ पानी मिलाएं।
अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। बीस मिनट तक इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें, इसके बाद साबुन का प्रयोग न करें। एक दिन छोड़कर आप इस उपाय को कर सकते हैं। नींबू का उपचार करने के ठीक बाद धूप में न जाएं। क्योंकि, यह आपकी त्वचा को संवदेनशील बनाता है और फिर से सनबर्न का कारण बन सकता है।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
फेस का कालापन को कम करने के लिए सबसे पहले एक आलू को घिसें और फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को फेस मास्क के रूप में चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट के लिए लगा छोड़ दें।
फिर इसे साफ पानी से धो लें। एक दिन छोड़कर लगाने से फेस का सारा कालापन दूर हो जाएगा। अगर आपको चेहरे पर आलू का मास्क लगाने के बाद खुजली या जलन हो तो तुरंत मास्क को साफ कर लें।
एलोवेरा जेल को सीधे वहां लगाएं जहां कालापन हो । बीस मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरा पानी से धो लें। रोजाना इस उपाय को करके आप चेहरे के कालेपन को दूर कर सकते हैं।