Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. If you feel Scared at night: अगर रात में लगता है डर, तो इन चीजों को रखे अपने पास, दूर होगी निगेटिव एनर्जी

If you feel Scared at night: अगर रात में लगता है डर, तो इन चीजों को रखे अपने पास, दूर होगी निगेटिव एनर्जी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

If you feel Scared at night:  कई लोगो को रात में डर लगता है। सोते सोते अचानक डर की वजह से नींद खुल जाती है। डर भी इतना कि रातों की नींद उड़ जाती है। सोने में दिक्कत होती है।अगर आपको भी बहुत अधिक डर लगता है।तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे है।जिसे फॉलो करने से आपको रात में डर लगने की दिक्कत दूर होती है।

पढ़ें :- योगी सरकार ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 1 लाख विद्यार्थियों का करेगी कौशल विकास, चयनित माध्यमिक विद्यालयों में होगा लागू

अगर आपको रात में सोते समय बहुत अधिक डर लगता है तो अपने बेड के पास कोई भी तांबे का सामान रख सकते है। ये कोई बर्तन या फ्लॉवर पॉट या फिर कोई भी सजावटी चीज हो सकती है।इसमें पानी नहीं होना चाहिए। आप चाहे तो तांबे का छल्ला, कड़ा या फिर लॉकेट भी पहन सकते है।
अगर आपको डरावने और बुरे सपने आते हैं तो अपनी तकिए के नीचे चाकू, कैंची, नेल कटर, या प्याज रखने से बुरे सपने आना बंद हो जाएगा।इन चीजों से निगेटिव एनर्जी नहीं आती है।

भूलकर भी आप अपने बेडरुम में बाहर आने जाने वाली चप्पल न रखें। इसके कारण आपके रुम में एक निगेटिव एनर्जी रहती है। जूते चप्पलों से राहु का दुष्प्रभाव बढ़ता है और बुरे सपने आते है।

तकिए के नीचे मोरपंख रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
पतले से कपड़े में फिटकरी को बांधकर अपने आस पास रखने भी डर नहीं लगता है।
सोने से पहले कपड़े बदलकर सोए क्योंकि दिनभर के पहने हुए कपड़ों में बाहर की निगेटिव एनर्जी हो सकती है।

पढ़ें :- हिज्बुल्ला ने बयान जारी कर कहा हसन नसरल्लाह अब उनके बीच नहीं रहे, जिहाद का संकल्प दोहराया
Advertisement