अधिकतर लोगो को रात में खाना खाने के बाद दूध पीने की आदत होती है। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुंरत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
दरअसल, दूध हैवी पेय है इसे पचने में टाइम लगता है। खाने के तुरंत बाद दूध पीने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होते है, जो पेट में एसिड के स्तर को प्रभावित कर सकते है। खासतौर पर अगर आपने मसालेदार या तलाभुना खाना खाया है तो दूध पीने से अपच हो सकता है।
इसके अलावा रात में खाना खाने के बाद दूध पीने से नींद में खलल हो सकती है। दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। लेकिन खाने के तुरंत बाद दूध पीने से शरीर में भारीपन महसूस होता है, जिससे असहजता हो सकती है। अगर किसी को लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, तो खाने के तुरंत बाद दूध पीना डायरिया, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आपको रात में खाना खाने के बाद दूध पीना ही है तो खाना खाने से एक से दो घंटे के बाद दूध पीएं।