Thyroid problem: थायराइड हमारे शरीर में तापमान हदय की गति, मेटाबॉलिज्म और विकास को नियंत्रित करता है। थायराइड एक अंतस्त्रावी ग्रंथि है, जो थायरोक्सिन हार्मोन को रिलीज करता है। कभी कभी शरीर में थायराइड हार्मोन के असंतुलन के कारण कई समस्या हो सकती है।
पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल
थायराइड की समस्या होने पर सुबह की रुटीन का खास रोल होता है क्योंकि दवाएं भी सुबह खाली पेट खानी होती है। ऐसे में सुबह कुछ गलतियां करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
थायराइड की समस्या हार्मोन के इंबैलेंस की वजह से पैदा होती है। दरअसल एंडोक्राइन ग्लैंड के डिस्टर्ब होने की वजह से हाइपरथायराइड या हाइपोथायराइड की समस्या होने लगती है। थायराइड होने पर सुबह के रुटीन का खास रोल होता है क्योंकि हार्मोंस रेगुलट करने वाली दवा को सुबह खाली पेट खाना होता है। ऐसे मेंदवा खाने के साथ अगर सुबह में इन गलतियों को दोहराते है तो थायराइड ठीक होने चांस कम हो जाते है। सुबह के समय की गई ये गलतियां आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
थायराइड की मेडिसिन खाली पेट खानी होती है। आमतौर पर लोग गलती करते है कि दवा खाने के कुछ ही देर बाद चाय और कॉफी पी लेते है। कैफीन दवा को इंटरप्ट कर सकता है। हमेशा दवा खाने के करीब एक घंटे पहले या बाद में चाय या कॉफी पीना चाहिए।
कई लोग अपने दिन की शुरुआत फलो और प्रोटीन खाकर करते है। थायराइड के मरीजों को सुबह हेल्दी पैट जैसे घी या नट्स का सेवन करना चाहिए।
सुबह दस से पंद्रह मिनट की धूप भी जरुरी है। शरीर को विटामिन डी मिलता है। थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करने के लिए विटामिन डी की कमी दूर करना जरुरी है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वर्कआउट और एक्सरसाइज करें। साथ ही डिनर और सुबह का नाश्ता 11 घंटे का गैप रखें। जिससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होने का मौका मिले।