Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin Care: सर्दियों में धूप सेंकते सेंकते स्किन पड़ गई है काली, तो नारियल तेल से लौट आएगा खोया निखार

Skin Care: सर्दियों में धूप सेंकते सेंकते स्किन पड़ गई है काली, तो नारियल तेल से लौट आएगा खोया निखार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में स्किन को खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। क्योंकि ड्राईनेस की वजह से डल नजर आने लगती है। अपने स्किन केयर रुटीन में नारियल तेल को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे स्किन में टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

कोकोनट ऑयल में नेचुरल डी टैनिंग गुण ,हेल्दी फैट, एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिंस स्किन की अनइवन स्किन टोन से छुटकारा दिलाने में हेल्प करते है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है।

ठंड में धूप सेंकने की वजह से टैनिंग हो जाती है। ऐसे में नारियल तेल से मसाज करने पर फायदेमंद हो सकता है। कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल की कुछ बूंदे अपनी हथेली पर लेकर करीब पांच मिनट तक मसाज करें। दस मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

इसके अलावा आप नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार तो आता ही है टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में नींबू के रस की चार से पांच बूंदे मिलाकर स्किन पर दस से पंद्रह मिनट तक मसाज करें। फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

इसे हफ्ते में दो बार लगा सकती है।
नारियल तेल और चीनी से आप घर में ही बेहतरीन स्क्रब तैयार कर सकती है। इसके लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल, एक बड़ा चम्मच चीनी डालकर स्किन पर सर्कुलर मोशन में धीरे धीरे स्क्रब करें। दस मिनट तक चेहरे पर मसाज करने से टैनिंग कम होगी और चेहरे पर निखार आएगा।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Advertisement