पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पर्दाफाश न्यूज़ की रिपोर्ट का बड़ा असर देखने को मिला है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन संबंधी प्रकाशित खबर के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खनन में उपयोग की जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन बरामद कर थाने में सीज कर दिया। वहीं वाहन मालिक और चालक पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
गौरतलब है कि अवैध खनन को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत और पर्दाफाश द्वारा मुद्दे को उठाए जाने के बाद पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें