नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार में बैंक फ्रॉड के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। नोटबंदी के बाद भी पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोट की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
पढ़ें :- केरल के कानून मंत्री पी राजीव ने सबरीमाला मंदिर के तंत्री को जमानत मिलने पर जताई चिंता, कोर्ट के आदेश के बताया फाइनल फैसले जैसा
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मोदी सरकार के 11 साल में ₹6,36,992 करोड़ के Bank Frauds हुए हैं, जो कि 416% की बढ़ोतरी है। नोटबंदी के बाद भी, पिछले 6 वर्षों में ₹500 के नक़ली नोट (Fake Currency) की संख्या 291% बढ़ी। इस वर्ष यह सबसे अधिक है।
मोदी सरकार के 11 साल में ₹6,36,992 करोड़ के Bank Frauds हुए हैं, जो कि 416% की बढ़ोतरी है।
नोटबंदी के बाद भी, पिछले 6 वर्षों में ₹500 के नक़ली नोट (Fake Currency) की संख्या 291% बढ़ी। इस वर्ष यह सबसे अधिक है। मोदी जी, हमें नहीं मालूम की आपकी रगों-नसों में क्या-क्या है,… pic.twitter.com/sXKiJVaP0z
पढ़ें :- महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो...कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 30, 2025
उन्होंने आगे कहा, मोदी जी, हमें नहीं मालूम की आपकी रगों-नसों में क्या-क्या है, पर इतना तय है कि आपकी सरकार की नसों में Fraud & Fakery ज़रूर है!
साइबर अपराधी खाली कर रहे बैंक खाते
बता दें कि, देशभर में इन दिनों साइबर अपराधी लगातार लोगों को लूट रहे हैं। साइबर क्राइम की घटनाएं लगातर बढ़ती जा रही हैं लेकिन इसके बाद भी सरकार इस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सबसे अहम ये है कि, साइबर फ्राड करने वाले जिस खाते में पैसा मंगा रहे हैं या फिर जिस खाते में पैसा जा रहा है उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है?
पढ़ें :- PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की जारी होने वाली है 22वीं किस्त, ऐसे चेक करे अपना नाम, नहीं तो रुक जाएंगे 2000 रुपये