अमृतसर। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल (Shri Guru Nanak Dev Hospital) ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी थी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जानकारी के अनुसार कुछ वीआईपी लोग अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में मत्था टेकने आए थे। वीआईपी लोग स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के अंदर गए, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी बाहर गलियारे में खड़े रहे। इस दौरान एक युवक वहां आया और उसने गनमैन की पिस्तौल छीन ली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस जगह युवक ने खुद को गोली मारी है, वह स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के ठीक सामने है, जहां दुकानें हैं। इसे प्रवेश द्वार कहते हैं।
पुलिस ने बताया कि खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति प्रवासी था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि युवक कहां से आया था। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अमृतसर सिविल हॉस्पिटल (Amritsar Civil Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।