नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) बीते 78 वर्षों से पीओके (PoK) को आजाद कश्मीर कहकर एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही थी। हालांकि अब पीओके (PoK) की जनता ने सड़क पर उतर पाकिस्तान के इस झूठे नैरेटिव को हमेशा के लिए दफन कर दिया है। पीओके (PoK) में हो रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन इस बात का सुबूत हैं। अब पीओके (PoK) के रावलकोट में 80 हजार लोगों की भीड़ ने कहा दिया कि पीओके (PoK) कभी आजाद नहीं था बल्कि इस पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा किया है।
पढ़ें :- PoK न तो आजाद है और न ही विवादित बल्कि इस पर किया गया है अवैध कब्जा, प्रदर्शनकारियों ने पाक हुकूमत को दी सीधी चुनौती
पीओके के लोग खुद बोले- पीओके कभी आजाद नहीं रहा
सोशल मीडिया पर पीओके (PoK) में विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (Retired Air Marshal Anil Chopra) ने लिखा, पाकिस्तान पिछले 78 वर्षों से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहता आया है। लेकिन अब पीओके के लोगों ने 80 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली एक रैली में इस दावे को चुनौती दी है।
जेएएसी के नेता सरदार अमान खान (JAAC leader Sardar Aman Khan) ने कहा कि ‘कश्मीर कोई विवादित क्षेत्र नहीं है। यह कब्जे वाला क्षेत्र है और यह कभी आजाद नहीं था।’
एविएटर अनिल चोपड़ा (Aviator Anil Chopra) ने लिखा, भारत पिछले 78 वर्षों से यही बात कहता रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे प्रोपेगेंडा बताता रहा। अब पीओके के लोग खुद अपनी रैलियों में यही बात कह रहे हैं। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान इस बार इसका जिम्मेदार किसे ठहराएगा? क्या वह यह भी कहेगा कि रावलकोट की रैली में 80 हजार लोगों को रॉ ने भेजा था?’
पढ़ें :- PoK में फिर बरसीं गोलियां, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने कहा व्यवस्थित शोषण परिणाम
जेएएसी का लॉन्च मार्च का एलान
Pakistan has spent 78 years calling PoJK "Azad Kashmir."
The people of PoJK just corrected that in front of 80,000 people.
JAAC leader Sardar Aman Khan said it straight.
"Kashmir is not disputed territory. It is occupied territory. And it was never truly Azad."
पढ़ें :- PoK में बगावत पर उतरी जनता, भारत से मांगी मदद, बोली- LOC को तोड़ दो, हमें आपकी है जरूरत
India has… pic.twitter.com/jb50aHVSQE
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) July 15, 2026
पीओके (PoK) में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAC) ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद के लिए ‘लॉन्ग मार्च’ का ऐलान किया है। एक्शन कमेटी को पाकिस्तान सरकार बैन कर चुकी है और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को रावलकोट और मुजफ्फराबाद में तैनात किया है। ऐसे में लॉन्ग मार्च में हिंसा की आशंका जताई जा रही है। एक्शन कमेटी पीओके विधानसभा में सीटों के आरक्षण, महंगाई और कश्मीरियों पर पाकिस्तानी फोर्स के दमन के खिलाफ सड़कों पर है।