Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Protein rich food: डेली डाइट में इन चीजों को कर लें शामिल, कभी नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी

Protein rich food: डेली डाइट में इन चीजों को कर लें शामिल, कभी नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Protein rich food: शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरुरी होता है। शरीर में प्रोटीन की सही मात्रा होना बेहद जरुरी है, इसके लिए डेली डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना बेहद जरुरी है जिनमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे डेली डाइट में शामिल करके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। एक न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसी चीजों के नाम शेयर किए है। आइए जानते है वो कौन कौन से है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रोटीन की जरुरत अलग अलग होती है। वहीं एक्टिव लाइफ जीने वाले और नॉनएक्टिव लाइफ जीने वाले लोगो को अलग अलग प्रोटीन की जरुरत होती है। लेकिन आइडियल तौर पर देखा जाय तो पुरुषों को शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.84 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है।

वहीं महिलाओं को 0.75 प्रोटीन चाहिए होता है। न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है कि दही प्रोटीन रिच होता है। लेकिन दही की जगह ग्रीक योगर्ट में अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है।

गेहूं के आटे की रोटी को प्रोटीन रिच बनाना चाहती है तो इसमें सोयाबीन का आटा मिक्स कर लें। इससे रोटी प्रोटीन रिच बनेगी और एक रोटी में लगभग दस ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल जाएगा। हाइड्रेशन के लिए दो गिलास पानी में भीगे हुए चिया सीड्स की कुछ मात्रा मिलाकर पी लें तो लगभग दस ग्राम प्रोटीन की मात्रा बॉडी को मिलेगी। साथ ही फाइबर की कमी भी पूरी होगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement