Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG : रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग और नंबर- 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, जानिए पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs AFG : रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग और नंबर- 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, जानिए पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Afghanistan, 1st ODI Predicted Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना है। जिसमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज के बिना भारतीय टीम मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। इसके बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- नाराज थे सचिन तेंदुलकर, संन्यास के बाद सबसे पहले आया उनका फोन: रोहित-विराट समेत कई दोस्तों ने बात की

अफगानिस्तान के खिलाफ पारी शुरुआत कप्तान शुबमन गिल और रोहित शर्मा ही करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि रोहित पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं। इसके बाद ईशान किशन को मौका मिल सकता है, क्योंकि विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में ये स्पॉट खाली है। यशस्वी जायसवाल भी तीसरे नंबर के दावेदार हैं, लेकिन ईशान इस रेस में आगे हैं। वहीं, चौथे नंबर उपकप्तान श्रेयस अय्यर की जगह फिक्स मानी जा रही है। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मोर्चा संभालेंगे। इसके बाद ऑल राउंडर्स में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को क्रमशः छठे और सातवें नंबर मौका मिल सकता है। गेंदबाजी क्रम की बात करें तो प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

पढ़ें :- बारिश में धुल गए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे पहुंचने के अरमान, ऐसा किसी टीम के साथ ना हो!
Advertisement