Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AFG Test, ODI Series schedule : अफ़गानिस्तान की पुरुष टीम इस साल जून में भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसके शेड्यूल की घोषणा बीसीसीआई ने सोमवार को कर दी है।

पढ़ें :- 'मुझे IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल पसंद नहीं...' DC के कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान, रोहित-हार्दिक भी कर चुके हैं आलोचना

बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जून में भारत और अफ़गानिस्तान बीच पहले एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ होगी। टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में होंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल

एक मात्र टेस्ट : शनिवार 06 जून 2026 सुबह 9:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

पहला वनडे : रविवार 14 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, धर्मशाला

पढ़ें :- 'पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी...' रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

दूसरा वनडे : बुधवार 17 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, लखनऊ

तीसरा वनडे : शनिवार 20 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, चेन्नई

Advertisement