1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर इस बार दो दिनों की छुट्टियां रहेंगी। इसको लेकर यूपी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि, 26 और 27 मार्च को प्रदेश में अवकाश रहेगा। दरअसल, पहले 26 मार्च को रामनवमी को लेकर अवकाश घोषित किया गया था लेकिन रामनवमी के दो दिन पड़ने के कारण अब एक दिन की छुट्टी और बढ़ा दी गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर इस बार दो दिनों की छुट्टियां रहेंगी। इसको लेकर यूपी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि, 26 और 27 मार्च को प्रदेश में अवकाश रहेगा। दरअसल, पहले 26 मार्च को रामनवमी को लेकर अवकाश घोषित किया गया था लेकिन रामनवमी के दो दिन पड़ने के कारण अब एक दिन की छुट्टी और बढ़ा दी गयी है।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

पर्दाफाश ने पहले ही बताया था कि, रामनवमी पर प्रदेश में दो दिनों का अवकाश रहेगा। छुट्टी को लेकर सरकारी आदेश जारी होते ही पर्दाफाश की खबर पर मुहर लग गयी है। अब 26 और 27 मार्च को प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

बता दें कि, रामनवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो नवरात्रि के अंतिम दिन होता है। साल 2026 में रामनवमी का पर्व 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त
इस बार रामनवमी 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी।

पढ़ें :- अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं या फिर जेल में हैं...हमीरपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...