Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN 1st T20I: आज भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

IND vs BAN 1st T20I: आज भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN 1st T20I Time-Date, Venue, Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज आज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। यहां पर आखिरी मैच साल 2010 में खेला गया था, उस समय सचिन तेंदुलकर ने वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वहीं, अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। आइये, भारत बनाम बांग्लादेश पहले टी20आई से जुड़ी डिटेल्स के बारे जान लेते हैं-

पढ़ें :- स्कूल फीस मनमानी पर लखनऊ डीएम का बड़ा फरमान, 5 साल तक यूनिफॉर्म और बुक पब्लिकेशन बदला तो लगेगा पांच लाख रुपये जुर्माना

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच कब खेल जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच रविवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच 6 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार, शाम 7.00 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- बलूचिस्तान के कई नागरिकों पाकिस्तानी सेना ने क्या गिरफ्तार, अपना घर खाली न करने पर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में कौन से टीवी चैनल पर होगा?

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में लोग स्पोर्ट्स 18 एचडी/एसडी टीवी चैनल पर देख सकेंगे।

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

पढ़ें :- US-ईरान डील क्या टूट जाएगी? इस्लामाबाद शांति वार्ता को लेकर बढ़ा सस्पेंस,ईरान का दो टूक इंकार ,बोला- नहीं पहुंची कोई टीम

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement