Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 1ST ODI LIVE : टीम इंडिया ने दिया 307 का टारगेट, एक विकेट गवांकर न्यूजीलैंड ने बनाया 35 रन

IND vs NZ 1ST ODI LIVE : टीम इंडिया ने दिया 307 का टारगेट, एक विकेट गवांकर न्यूजीलैंड ने बनाया 35 रन

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs NZ 1ST ODI LIVE : भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 307 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 306 रन बनाए थे। भारतीय टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर का जलवा देखने को मिला जिन्होंने आखिरी ओवर्स में कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सुंदर ने 16 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे। भारतीय पारी के आकर्षण का केंद्र शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल भी रहे। धवन ने 72 और गिल ने 50 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 76 बॉल पर ताबड़तोड़ 80 रन कूट डाले। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

35 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने फिन एलेन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। एलेन ने 25 गेंद में 22 रन बनाए। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज वनडे में डेब्यू किए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement