Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 3rd ODI Live : टॉस के बाद बारिश ने फिर डाला खलल, भारत ने चुनी है गेंदबाजी, सीरीज जीतने पर होगी नजर

IND vs NZ 3rd ODI Live : टॉस के बाद बारिश ने फिर डाला खलल, भारत ने चुनी है गेंदबाजी, सीरीज जीतने पर होगी नजर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 3rd ODI Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन में सेडन पार्क खेला जाना है। लेकिन, इस मैच के शुरू होने से पहले बारिश खलल डाल रही है। पहले खराब मौसम के चलते ढाई घंटे की देरी से हुआ है। जिसके चलते ओवर घटकर 40-40 ओवर का खेल कर दिया गया। वहीं, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके बाद फिर बूँदा-बाँदी देखने को मिली है।

पढ़ें :- IND vs NZ : भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बारिश में धुला तीसरा वनडे मैच

अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार 17:30 बजे (10:00 IST) निरीक्षण तय किया है। फिलहाल कवर हटाए जाने के कोई संकेत नहीं हैं। अगर बारिश या खराब रोशनी की वजह से ओवरों की कुल संख्या कम हो जाती है, तो बैट्समैन की संख्या कम करने के लिए एक प्रोपोर्शनल नियम होना चाहिए। आज के मैच में 8 विकेट गिरने के बाद बैटिंग इनिंग्स खत्म मानी जानी चाहिए।

तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

पढ़ें :- 'सैंडपेपर कांड' में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल...' उस्मान ख्वाजा के दावे को डेविड वार्नर ने बताया 100 प्रतिशत सही
Advertisement