Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 2nd Test : अश्विन-सिराज के आगे एजाज का परफेक्ट-10 फेल, भारत को 332 रन की बढ़त

IND vs NZ 2nd Test : अश्विन-सिराज के आगे एजाज का परफेक्ट-10 फेल, भारत को 332 रन की बढ़त

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Ind vs nz live score 2nd test day 2 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे हैं। टीम इंडिया (Team India) ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमट गई। वहीं, भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस लिहाज से दूसरी पारी में टीम इंडिया (Team India) की बढ़त 332 रन की हो गई है। फिलहाल मयंक अग्रवाल(Mayank Agarwal) 38 रन और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल चोटिल हो गए थे। इस वजह से पुजारा को ओपनिंग भेजा गया था वह प्रयोग सफल होता नजर आया।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

 

भारतीय टीम (Indian team) ने दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त के साथ आगे खेलना शुरू किया और बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए। मयंक अग्रवाल (38*) और चेतेश्वर पुजारा (29*) की सलामी जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है।

टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम टोटल

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

62 रन, मुंबई (2021)*
94 रन, हैमिल्टन (2002)
100 रन, वेलिंग्टन (1981)
101 रन, ऑकलैंड (1968)
105 रन, ऑकलैंड (2014)
124 रन, हैदराबाद (1988)

न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ढेर 

भारतीय टीम (Indian Team) की पहली पारी के 325 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ही ढेर हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) के पास 263 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से अश्विन ने चार, सिराज ने तीन और अक्षर ने दो विकेट चटकाए।

 

Advertisement