IND vs SA 2nd ODI: रांची में वनडे में रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम अगला लक्ष्य रायपुर हैं। जहां टीम साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर टेस्ट सीरीज में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। दूसरी तरफ, अफ्रीकी टीम की कोशिश सीरीज बचाने की होगी। हालांकि, उनके लिए मेजबान टीम को मात देना उतना आसान नहीं होगा।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
दरअसल, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय टीम अजेय है। इस मैदान पर 2023 में खेले गए अंतिम वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर ही ढेर कर दिया था और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही भारत के दूसरे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, रायपुर में अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला गया है।
रायपुर में टॉस निभाएगा अहम भूमिका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच में टॉस की अहम भूमिका रह सकती है। जिसका सबसे बड़ा कारण ओस का गिरना हो सकता है। ऑस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने के बाद टीमें पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती हैं। रांची वनडे की दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिला था, जहां गेंदबाजों को कोई मदद न मिलने के कारण साउथ अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाज हावी नजर आ रहे थे।
बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच बुधवार 3 दिसंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 01:00 बजे मैच के लिए टॉस होगा।