Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs USA: आज भारत के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका, जानिए यूएसए से कब और कहां होगी भिड़ंत

IND vs USA: आज भारत के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका, जानिए यूएसए से कब और कहां होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs USA Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच आज बुधवार को भारत और यूएसए (United States vs India) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ने अपने शुरुआती दो मैच जीतकर आयी हैं, ऐसे में आज जीत दर्ज करने वाली टीम टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज में पहुंच जाएगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम यूएसए मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कहां देख पाएंगे?

पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...

IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच कब खेला जाएगा?

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच बुधवार 12 जून 2024 को भारतीय समयानुसार, रात 8.00 बजे (स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में आज है कानून का राज, अपराधी हैं भयभीत और महिलाओं को सुरक्षा की है गारंटी : सीएम योगी
Advertisement