IND vs WI 1st T20I : आज से भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच टी20 सीरीज मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच शाम को लखनऊ में खेला जाना है। एशियन गेम्स 2026 की गोल्ड मेडल विजेता टीम इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने उतरेगी, जबकि मेहमान टीम की कोशिश वनडे सीरीज में मिली हार को भूलकर टी20 में बेहतर प्रदर्शन की होगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे-
पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच कब होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच कहाँ होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 बारिश में धुल सकता है, मैच रद्द हुआ तो 2-2 से खत्म होगी सीरीज
भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले T20I मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले T20I मैच का टॉस शाम 6:30 बजे (IST) होगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला T20I मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा।
भारत में भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
पढ़ें :- IND vs WI Final T20I : आज टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज़ का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
भारत में भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20I सीरीज टीम
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर