Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND W vs SL W 3rd T20I : भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ फील्डिंग चुनी, आज सीरीज फतह करने पर होंगी निगाहें

IND W vs SL W 3rd T20I : भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ फील्डिंग चुनी, आज सीरीज फतह करने पर होंगी निगाहें

By santosh singh 
Updated Date

IND W vs SL W Live Cricket Score, 3rd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले दो मैचों की तरह एक बार फिर टॉस जीता और श्रीलंका को बल्लेबाज का न्योता दिया है। भारत ने दो बदलाव किए हैं। रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है, जबकि स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी को आराम दिया गया है। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे है। ऐसे में भारत की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ ही सीरीज लॉक करने पर होंगी। दूसरी ओर, चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम के पास वापसी का आज आखिरी मौका है। भारत ने विशाखापत्तनम में पहले दो टी20 मैचों में आठ और सात विकेट से जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- Video- श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर तक हुए अवाक

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निमशा मदुशानी, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
Advertisement