IND vs NZ Live : आज (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी और छह मैचों के अंतराल के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में वाली हुई है। वह दूसरे टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टॉस के समय उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं: ईशान चोटिल हैं, उनकी जगह वैभव आए हैं जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। मयंक की जगह प्रिंस को शामिल किया गया है – यह एक रणनीतिक बदलाव है।
दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव