Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. काबुल पर पाकिस्तानी हमले की भारत ने निंदा की, कहा-इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए

काबुल पर पाकिस्तानी हमले की भारत ने निंदा की, कहा-इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान के एक अस्पताल पर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान के इन आरोपों को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है लेकिन इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति अब बढ़ती जा रही है। वहीं, इसको लेकर अब भारत के विदेश मंत्रायल की तरफ से जवाब आया है।

पढ़ें :- US-ईरान जंग के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पाकिस्तान को दिखाया आईना,कहा-वह मध्यस्थ नहीं, कूरियर सर्विस है

भारतीय विदेश मंत्रायल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में आम नागरिकों को मनमाने ढंग से निशाना बनाने का सिलसिला तुरंत बंद होना चाहिए। भारत शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

इसके साथ ही, भारतीय विदेश मंत्रायल ने कहा कि, इस दुख के समय अफगानिस्तान की जनता के साथ भारत एकजुटता से खड़ा हुआ है। हम अफ़गानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को भी दोहराते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, भारत, एक अस्पताल पर पाकिस्तान के इस निर्मम हवाई हमले की कड़ी निंदा करता है। इस कायराना हमले में बड़ी संख्या में मासूम लोगों की जान गई। पाकिस्तान एक नरसंहार को सैन्य कार्रवाई का चोला पहनाने की कोशिश कर रहा है।

क्रिकेटर ने की काबुल पर हमले की चिंता
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान की ओर से काबुल पर हुए हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। नबी ने बमबारी के शिकार हुए लोगों के बारे में लिखते हुए कहा, माएं अपने बेटों के नाम पुकारती थीं, उनका इंतजार करती रहीं। रमजान की 28वीं रात को उनकी ज़िंदगियां अधूरी रह गई।

 

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : बन्नू जिले में विस्फोटक से भरी गाड़ी पुलिस चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल
Advertisement