Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की लगातार हो रही हार पर, BCCI ने जताई चिंता, सीरीज के बाद होगी समीक्षा बैठक

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की लगातार हो रही हार पर, BCCI ने जताई चिंता, सीरीज के बाद होगी समीक्षा बैठक

By Harsh Gautam 
Updated Date

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टी20 टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि अब आखिरी मुकाबला साउथम्पटन में खेला जाएगा।

पढ़ें :- IPL 2027 in Australia : ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है आईपीएल मैच, BCCI और CA के बीच बातचीत तेज

लगातार छह टी20 में जीत से दूर भारत

इस हार के साथ भारतीय टीम लगातार छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इनमें पांच मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा। टी20 विश्व कप जीतने के बाद यह भारतीय टीम का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नहीं खुला जीत का खाता

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत सकी है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम 0-3 से पीछे है। लगातार दो टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पढ़ें :- PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, चेन्नई में खेला जाएगा BBL के 16वें सीजन का पहला मैच

BCCI बोला- प्रदर्शन को लेकर गंभीर हैं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में हार के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और टीम की कमियों को दूर करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

158 रन भी नहीं बचा सकी भारतीय टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई, जब अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में जोस बटलर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ब्रूक ने 35 गेंदों में नाबाद 79 रन और सॉल्ट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई और इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब सम्मान बचाने की चुनौती

पढ़ें :- हार के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों का किया समर्थन, बोले- यह बदलाव का दौर है और हमसे बहुत सी गलतियां होंगी

इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला साउथम्पटन में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश क्लीन स्वीप से बचने की होगी, जबकि सीरीज खत्म होने के बाद होने वाली BCCI की समीक्षा बैठक पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

Advertisement