Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ, 2nd Test LIVE : एजाज के कीर्तिमान पर भारी सिराज का कहर, न्यूजीलैंड के चटाकाए 4 विकेट

IND vs NZ, 2nd Test LIVE : एजाज के कीर्तिमान पर भारी सिराज का कहर, न्यूजीलैंड के चटाकाए 4 विकेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs NZ, 2nd Test LIVE :  न्यूजीलैंड की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया है। उन्होंने 20 रन के अंदर ही न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। हालांकि इसी दौरान मोहम्मद सिराज हैट्रिक लेने से भी चूक गए हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

बता दें कि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहली पारी में 325 रनो पर आल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मोर्चा संभालते हुए टीम इंडिया के सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। एजाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा खाता भी नहीं खोलने दिया।

बता दें कि न्यूजीलैंड टीम को पहली पारी मे ं27 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। इस बार स्पिनर अक्षर पटेल ने सफलता हासिल की है। उन्होंने डेरेल मिचेल को LBW किया है।मिचेल 8 रन ही बना सके।

Advertisement