Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समेट दी, 99 में 5 विकेट होने के सोनल दिनुशा का शतक आया

भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समेट दी, 99 में 5 विकेट होने के सोनल दिनुशा का शतक आया

By Harsh 
Updated Date

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समेट दी और पहली पारी के आधार पर 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, दिन का दूसरा सेशन मेजबान श्रीलंका के नाम रहा और उसने बिना कोई विकेट गंवाए 116 रन जोड़कर वापसी की।

पढ़ें :- गॉल में गरजा भारत का बल्ला, पडिक्कल ने खेली 167 रनों की शानदार पारी: स्कोर 460/9

श्रीलंका की पारी में सोनल दिनुशा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 168 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। वहीं निरोशन डिकवेला ने 115 गेंदों में सात चौकों की मदद से 80 रन की अहम पारी खेली।

शुरुआती झटकों से मुश्किल में था श्रीलंका

पहले सेशन में श्रीलंका ने 99 रन जोड़ते हुए पांच विकेट गंवा दिए। निशान मदुश्का बिना खाता खोले आउट हुए। दिनेश चांदीमल ने चार, लाहिरु उदारा ने 27, कामिंदु मेंडिस ने 14 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 21 रन बनाए।

इसके बाद सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। डिकवेला को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया, जबकि दिनुशा की पारी का अंत रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू करके किया।

पढ़ें :- गावस्कर की IPL टीमों को सलाह: स्काउट्स चूना लगा रहे हैं, छोटी लीगों के प्रदर्शन पर न लगाएं करोड़ों का दांव

भारत के गेंदबाजों ने किया कमाल

श्रीलंका की पारी को समेटने में मानव सुथार ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन सफलता मिली, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

श्रीलंका की पारी खत्म होते ही बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। मौसम खराब होने के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा।

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 462 रन पर खत्म की। रविवार को भारत का स्कोर 460/9 था और सोमवार को टीम सिर्फ दो रन जोड़ सकी। प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

पढ़ें :- IPL में खत्म होगा गेंदबाजों का 'अकाल', कई गुना बढ़ जाएगा रोमांच, सचिन तेंदुलकर ने BCCI को दिए 3 सुझाव

भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन बनाए। उन्होंने 230 गेंदों की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल ने 82 रन, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए।

गॉल टेस्ट के शुरुआती दो दिनों में भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया था। तीसरे दिन भी मौसम ने मुकाबले में खलल डाला।

India vs Sri Lanka Score:
श्रीलंका पहली पारी: 284/9 (79.4 ओवर)
भारत पहली पारी: 462/10 (116.4 ओवर)
भारत की बढ़त: 178 रन

Advertisement