Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गॉल में गरजा भारत का बल्ला, पडिक्कल ने खेली 167 रनों की शानदार पारी: स्कोर 460/9

गॉल में गरजा भारत का बल्ला, पडिक्कल ने खेली 167 रनों की शानदार पारी: स्कोर 460/9

By Harsh 
Updated Date

ind vs sr test : भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। बारिश के कारण खेल में रुकावट जरूर आई लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन की बड़ी पारी खेली। दिन की शुरुआत भारत ने 288/2 के स्कोर से की थी। पडिक्कल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। पडिक्कल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना स्कोर 167 तक पहुंचाया। वहीं ध्रुव जुरैल ने 51 रन बनाए। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 13 रन ही बना सके।

पढ़ें :- IND vs SL 1st Test Live : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें- प्लेइंग इलेवन

राहुल ने फिर की बल्लेबाजी

केएल राहुल पहले दिन 77 रन के स्कोर पर हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर हर्ट हुए थे। दूसरे दिन वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक सके। राहुल ने सिर्फ 5 रन और जोड़े और 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मानव सुथार ने 24 और मोहम्मद सिराज ने 11 रन का योगदान दिया। दिन का खेल समाप्त होने पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

श्रीलंका के गेंदबाजों को 9 सफलताएं

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। डेब्यू कर रहे 25 वर्षीय केशवा नुवांथा ने भी प्रभावित करते हुए 3 विकेट लिए जबकि असिथा फर्नांडो को एक सफलता मिली। यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए थे। अब भारत के खाते में एक विकेट बाकी है। देखना होगा तीसरे दिन की शुरूआत में ​ही भारत पारी घोषित कर देगी या बल्लेबाजी करने उतरेगी।

पढ़ें :- श्रीलंका में गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, शतक ठोककर नंबर-3 की रेस में ठोकी दावेदारी, गॉल टेस्ट से पहले बढ़ी उम्मीद

पहले दिन गिल ने चुनी थी बल्लेबाजी

मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए थे। उस समय पडिक्कल 131 और पंत 27 रन बनाकर नाबाद थे।भारत को शुरुआत में यशस्वी जायसवाल के रूप में झटका लगा था। वह 32 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल 16 रन के स्कोर पर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे दिन का खेल सोमवार यानी कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

Advertisement