Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Indian Air Force : हिंद महासागर में राफेल के बाद सुखोई का शक्ति प्रदर्शन

Indian Air Force : हिंद महासागर में राफेल के बाद सुखोई का शक्ति प्रदर्शन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हिंद महासागर (Indian Ocean) में चीन की बढ़ती दबंगई को भारत करारा जवाब दे रहा है। पहले राफेल (Rafale) ने हिंद महासागर (Indian Ocean)  क्षेत्र में अपना प्रदर्शन किया था, वहीं अब सुखोई 30 (Sukhoi 30) लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर (Indian Ocean)  क्षेत्र में नॉनस्टॉप आठ घंटे की लंबी उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने अपने बयान में कहा कि विमान को मध्य-हवा में ईंधन भरने वाले विमान द्वारा अटैच किया गया था और विमानों ने देश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों समुद्र तटों को कवर किया गया था।

पढ़ें :- रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पनडुब्बी रोधी मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

भारत, फ्रांस और यूएई की नौसेनाओं ने किया युद्धाभ्यास

भारत, फ्रांस और यूएई देशों की तीनों नौसेनाओं (Navy)ने पहली बार 7 से 8 जून तक त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास का सफल समापन किया। यह काफी ऐतिहासिक था। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर दी है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपने बयान में बताया कि अभ्यास के पहले संस्करण के दौरान, समुद्र में संचालन का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम जैसे कि सतही युद्ध में सामरिक फायरिंग और मिसाइल अभ्यास, क्लोज-क्वार्टर युद्धाभ्यास, फ्रेंच राफेल के साथ उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और यूएई डैश 8 एमपीए, हेलीकाप्टर क्रॉस लैंडिंग ऑपरेशन शामिल हैं। भाग लेने वाली इकाइयों द्वारा समुद्र में पुनःपूर्ति के लिए अभ्यास किया गया।

 

पढ़ें :- Video : हाईजैक शिप के अंदर जब घुसी मार्कोज कमांडो की टीम,देखें कैसे 21 क्रू सदस्यों को किया सुरक्षित?
Advertisement