1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पनडुब्बी रोधी मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

रक्षा क्षेत्र में भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी, पनडुब्बी रोधी मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मामले में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ ने नौसेना के लिए विकसित किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मामले में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ ने नौसेना के लिए विकसित किया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि, पनडुब्बी रोधी युऋ में यह मिसाइल सिस्टम बेहद ही अहम है। यह एक कैनिस्टर आधारित मिसाइल सिस्टम जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। SMART मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...